
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास यूएई के दो बड़े जहाजों पर हमला हुआ है। इस घटना में भारत के एक क्रू मेंबर की जान चली गई है और कई अन्य घायल हैं। इसके बाद भारत सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाया गया है। नई दिल्ली में ईरान के दूतावास को बुलाकर पूरे मामले पर जवाब मांगा है। भारत का कहना है कि समुद्र में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं, दूसरी ओर यूएई की इस घटना का भी कड़ा विरोध करते हुए गलत बताया है। इस हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया है। कई देशों की नजरें अब इस पूरे मामले पर बनी हुई हैं।
भारत ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता भारतीय सरकार ने ईरान के अधिकारियों से इस घटना पर बात की। विदेश मंत्रालय में ईरानी अधिकारी पहुंचे, जहां भारत ने साफ कहा कि समुद्र में काम करने वाले हजारों भारतीयों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। ऐसे हमले चिंता बढ़ाने वाले हैं।
क्या है मामला? हमले के दौरान UAE के जहाज को नुकसान पहुंचा। इस हादसे में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए, जिनमें छह भारतीय और दो यूक्रेन के नागरिक हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। हालांकि, जहाजों में लगी आग को बाद में बुझा दिया गया।






