translate

Home » Uncategorized » Gold Rate Today: सोने में आ गई तेजी, चांदी 8,000 रुपये उछली, जानिए बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

Gold Rate Today: सोने में आ गई तेजी, चांदी 8,000 रुपये उछली, जानिए बड़े ज्वैलर्स आज किस भाव बेच रहे 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड

22 Carat Gold Rate: सोने की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखी जा रही है। सर्राफा बाजारों में चांदी भी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। वैश्विक बाजारों में भी दोनों कीमती धातुओं में बढ़त देखी गई है।

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली है। घेरलू और वैश्विक दोनों बाजारों में भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दोपहर 12 बजे 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना वायदा 2.15 फीसदी या 2628 रुपये की बढ़त के साथ 1,24,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी वायदा इस समय 5.42 फीसदी या 7,907 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

तनिष्क में सोने के भाव

तनिष्क में शुक्रवार को 22 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़त के साथ 1,16,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। यहां 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़त के साथ 1,27,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹1,26,550₹1,16,000₹94,900
मुंबई₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
दिल्ली₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
कोलकाता₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
बेंगलुरु₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
हैदराबाद₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
केरल₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
पुणे₹1,26,550₹1,16,000₹94,910
वडोदरा₹1,26,600₹1,16,050₹94,960
अहमदाबाद₹1,26,600₹1,16,050₹94,960
जयपुर₹1,26,600₹1,16,150₹95,060
लखनऊ₹1,26,600₹1,16,150₹95,060

सोर्स- गुडरिटर्न्स

Share this post:

Follow us on

Share this post:

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
IT Companies in Bhavnagar

राशिफल

error: Content is protected !!