translate

Home » अंतर्राष्ट्रीय » IND vs NZ: पहले दिन के तीनों सेशन रहे न्‍यूजीलैंड के नाम, अब भारत को दूसरे दिन वापसी के लिए करने होंगे 2 काम

IND vs NZ: पहले दिन के तीनों सेशन रहे न्‍यूजीलैंड के नाम, अब भारत को दूसरे दिन वापसी के लिए करने होंगे 2 काम

IND vs NZ 2nd Test: भारत ने भले ही पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक न्‍यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया है। लेकिन, अब टीम इंडिया दूसरे दिन सबसे पहले 325 या उससे कम पर ऑलआउट करना होगा और फिर बल्‍लेबाजी में बगैर कोई विकेट गंवाए दूसरे दिन का खेल खत्‍म करना होगा।

IND vs NZ 2nd Test: भारत के खिलाफ न्‍यूजीलैंड की टीम ने क्राइस्‍टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन तीनों सेशन अपने नाम किए हैं। एक समय 110 पर 4 विकेट के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ने वापसी कर ली है, लेकिन मेजबान टीम के बल्‍लेबाजों ने धर्य का परिचय देते हुए मेहमान टीम का डटकर सामना किया और पहले दिन के खेल को 246/5 के स्‍कोर के साथ खत्‍म किया। अब यहां से भारतीय टीम को अगर इस टेस्‍ट में वापसी करनी है, या फिर जीत के लिए जाना है, तो उसे दूसरे दिन दो काम करने होंगे। आइये आपको भी बताते हैं कि शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आखिरी क्‍या करना होगा?

सबसे पहले न्‍यूजीलैंड को 325 या उससे भी कम पर रोकना होगा

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की पिच को पहले टेस्‍ट में सभी ने सपाट होते देखा। इतिहास बताता है कि क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल की पिच भी कुछ ऐसी है। भारतीय टीम अगर कमबैक करना चाहती है, तो उसे सबसे पहले दूसरे दिन न्‍यूजीलैंड की टीम को 325 या उससे भी कम पर रोकना होगा। अगर मेजबान टीम इससे ऊपर जाती है, तो वह निश्चित रूप से अपने लिए मौका बना लेगी। ऐसे में दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने होंगे और हर मौके को भुनाना होगा।

बल्‍लेबाजी में भी करना होगा कमाल

भारतीय टीम अगर पहले सेशन में न्‍यूजीलैंड को 325 से कम के स्‍कोर पर रोकने में सफल जाती है, तो ये उसके लिए अच्‍छा कमबैक होगा। इसके बाद भारतीय बल्‍लेबाजों को वेलिंगटन की तरह ही शुरुआत में बेहद संभलकर खेलना होगा और कोशिश करनी होगी की वह दूसरे दिन बगैर कोई नुकसान 150 के आसपास का स्‍कोर करे, ताकि तीसरे दिन न्‍यूजीलैंड के खिलाफ बढ़त हासिल की जा सके।

इस तरह तीनों सेशन रहे न्‍यूजीलैंड के नाम

बता दें कि टॉस हारने के बाद न्‍यूजीलैंड की टीम ने काफी संभलकर बल्‍लेबाजी की है। उसने पहले सेशन में सिर्फ 2.96 की इकॉनमी से एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। इस दौरान उसका पारी पर कंट्रोल 73 प्रतिशत रहा। इसके बाद दूसरे सेशन में कीवी टीम ने महज 2.25 की इकॉनमी से तीन विकेट गंवाकर 54 रन बनाए। भले ही इस सेशन में मेजबान टीम दबाव में थी, लेकिन उसका सेशन पर कंट्रोल 76.9 प्रतिशत था। तीसरे और आखिरी सेशन में न्‍यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 3.28 की इकॉनमी से 115 रन बनाए। इस दौरान उसका पारी पर कंट्रोल 83.4 फीसदी रहा।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
IT Companies in Bhavnagar

राशिफल

error: Content is protected !!