translate

Home » Uncategorized » दिल्ली में पीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का धरना, कई कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली में पीएम आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का धरना, कई कांग्रेसियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

दिल्ली में मंगलवार को राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। इसमें प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, चरणजीत सिंह चन्नी, विनोद जाखड़ समेत कई कांग्रेस नेता शामिल है।

प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची पुलिस

बता दें कि पीएम आवास के बाहर सेंसेटिव जोन होने के कारण प्रदर्शन की अनुमति नहीं होती है। इसलिए प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को हटाने के लिए पुलिस फोर्स पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कांग्रेसियों को हिरासत में लिया है।

कांग्रेस ने इस्तीफे की मांग

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम आवास तक विरोध मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- हम कल छात्रों पर हुई बर्बर कार्रवाई को लेकर जवाब मांगने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के आवास तक मार्च करके आए हैं। सरकार न तो इस मामले की जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर चर्चा कराना चाहती है। देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
IT Companies in Bhavnagar

राशिफल

error: Content is protected !!