translate

Home » Uncategorized » Monsoon Alert: देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, असम से उत्तराखंड तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Monsoon Alert: देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, असम से उत्तराखंड तक भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 21 जुलाई को भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इन क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 24 से 26 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर में 20 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है

राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कई दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 23 से 26 जुलाई के बीच बारिश बढ़ सकती है, जबकि पश्चिमी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ में पूरे सप्ताह कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है

असम में भारी बारिश की चेतावनी

वहीं दूसरी तरफ विभाग ने असम में अगले पांच दिनों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है और कुछ जगहों पर भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान असम में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि गोलाघाट और धुबरी जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। जोरहाट, शिवसागर, सोनितपुर, कोकराझार, बिस्वनाथ और नागांव जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की खबर है

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
IT Companies in Bhavnagar

राशिफल

error: Content is protected !!