translate

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Delhi Protest: सीजेपी प्रवक्ताओं का बड़ा आरोप- सरकार को हमारे समय की कद्र नहीं, तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे

Delhi Protest: सीजेपी प्रवक्ताओं का बड़ा आरोप- सरकार को हमारे समय की कद्र नहीं, तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे

CJP protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के सोमवार को संसद मार्च के बाद पुलिस ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया।

CJP protest Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के सोमवार को संसद मार्च के बाद पुलिस ने दिल्ली के जंतर मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। हालांकि मंगलवार को फिर से प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने धारा 163 लागू होने का हवाला देकर उन्हे जंतर मंतर से से हटाया। दूसरी तरफ सीजेपी के प्रवक्ताओं ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक को बेकार बताया है। उन्होने कहा कि यदि सरकार को हमारे समय की कद्र नहीं तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे।

प्रदर्शन स्थल पर आएं, तभी करेंगे वार्ता

CJP के प्रवक्ताओं ने मंत्री के घर पर दो घंटे में दो बार नड्डा से मुलाकात की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसमें मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल था। रांका ने बताया कि बैठक बेकार रही और कहा कि इसके बाद सरकार की ओर से CJP को कोई जवाब नहीं मिला। रांका ने कहा, अगली बार, हम उनसे तब तक बात नहीं करेंगे जब तक वे विरोध स्थल पर नहीं आते। अगर वे हमारे समय की कद्र नहीं करते, तो हम भी उनके समय की कद्र नहीं करेंगे।

‘ICU की जरूरत नहीं थी, एक तरह से डिटेन करने के लिए रखा था’, हाई कोर्ट के फैसले के बाद बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी

Sonam Wangchuk Hospital Shifting: दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने के मामले में आदेश देने के बाद उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि आंगमो ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सफदरगंज अस्पताल के प्रति परिवार के मन में भरोसे की कमी थी।

Sonam Wangchuk: NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर करीब तीन सप्ताह से अधिक समय से अनशन पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुड़गांव के प्राइवेट मेदांता अस्पताल में ट्रांसफर करने की इजाजत दे दी है।

दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के कुछ ही देर बाद मीडिया से बात करते हुए सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और साथ ही सफदरजंग अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों पर आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल के ICU में रखने की जरूरत नहीं थी, उन्हें वहां एक तरह से डिटेन करके रखा गया था ताकि वह किसी से संपर्क न कर सकें।

Share this post:

Follow us on

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
IT Companies in Bhavnagar

राशिफल

error: Content is protected !!